India

Feb 15 2023, 12:45

आज से शुरू हो गई सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा, 10वीं कक्षा का पहला पेपर पेंटिंग और 12वीं का हो रहा उद्यमिता का विषय का

 सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। CBSE के नोटिफिकेशन के अनुसार, बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत 15 फरवरी से होगी। 10वीं कक्षा का पहला पेपर पेंटिंग और 12वीं का उद्यमिता का होगा। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 38 लाख से अधिक छात्र बैठेंगे। 10वीं की परीक्षाएं कुल 16 दिनों तक संचालित होंगी। 10वीं की आखिरी परीक्षा 21 मार्च 2023 को होगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं कुल 36 दिनों तक संचालित होंगी।  

10वीं के कुल 76 विषयों और 12वीं के कुल 115 विषयों की परीक्षाएं होंगी। वहीं, हाल ही में छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

India

Feb 15 2023, 12:44

त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव, अमित शाह का दावा, 12 बजे से पहले ही बहुमत पा लेगी BJP, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और MP में भी जीतेंग

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का वक्त रह गया है। त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को चुनाव होगा। वहीं, नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा। 2 मार्च को तीनों ही राज्यों के चुनाव नतीजों की घोषणा होगी।

 चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की जीत का दावा किया है। शाह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अगले पांच वर्षों में राज्य को समृद्ध बनाने के लिए जनादेश मांग रही है।

त्रिशंकु विधानसभा के सवाल पर शाह का जवाब

अमित शाह ने त्रिपुरा में संभावित त्रिशंकु विधानसभा के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा, "त्रिपुरा में निर्वाचन क्षेत्र छोटे हैं। आप देखेंगे कि मतगणना के दिन दोपहर 12 बजे से पहले भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी होगी।" समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा का 'चलो पलटाई' नारा राज्य में सत्ता में आने के लिए नहीं, बल्कि त्रिपुरा में स्थिति को बदलने के लिए नारा था।

कांग्रेस-लेफ्ट पर तंज

अमित शाह ने कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन पर तंज भी कसा। शाह ने कहा कि कांग्रेस और माकपा के हाथ मिलाने से पता चलता है कि वे अपने दम पर भाजपा को हराने की स्थिति में नहीं हैं और पार्टी के लिए यह बहुत अच्छी स्थिति है। दोनों दलों ने स्वीकार किया है कि वे अकेले भाजपा को हरा नहीं सकते। शाह ने कहा कि पार्टी की सीटों और वोट शेयर में इजाफा होगा।

राजस्थान, कर्नाटक में भी जीतेंगे चुनाव

शाह ने कहा कि हमने मणिपुर, असम और अरुणाचल प्रदेश में दोबारा सरकार बनाई है। हम त्रिपुरा विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी जीत दर्ज करेगी।

पिछले चुनाव में रचा इतिहास

प्रदेश में बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इतिहास रच लेफ्ट की लगातार 25 साल से काबिज सरकार को उखाड़ फेंका था। पिछले चुनाव में भाजपा ने 35 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा की सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि सीपीएम सिर्फ 16 सीटों पर ही सिमट गई थी।

55 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा

बीजेपी की सहयोगी आईपीएफटी (इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) ने 2018 के चुनावों में आठ सीटें जीती थीं। इस बार के चुनाव में बीजेपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसकी सहयोगी आईपीएफटी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

India

Feb 15 2023, 11:59

अब रोमानिया में दिखा चीन का जासूसी गुब्बारा, जेट के पीछा करने पर आसमान में ही हुआ गायब!

#china_spy_balloon_row_now_european_country_romania

इन दिनों दुनियाभर में चीनी जासूसी गुब्बारे ने खलबली मचा रखी है। अमेरिका के बाद इन जासूसी गुब्बारों को यूरोप में भी देखे जाने का दावा किया जा रहा है। दरअसल रोमानिया ने दावा किया है कि है उसके आसमान के ऊपर भी एक बड़े गुब्बारे जैसी चीज उड़ती नजर आई है।हैरानी की बात ये है कि जब इन गुब्बारे जैसे दिखने वाली रहस्यमयी चीजों को निशाना बनाने के लिए जेट उड़े तो ये गायब हो गई। बता दें कि हाल ही अमेरिका ने अपने यहां आसमान में नजर आए बड़े आकार के चाइनीज बैलून को लड़ाकू विमान से हमला कर मार गिराया था। 

रोमानिया के मंत्रालय का कहना है कि हमारे हवाई क्षेत्र में संदिग्ध मौसम गुब्बारे का पता लगाया है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रोमानियाई वायु सेना की निगरानी प्रणाली ने एक हवाई वस्तु का पता लगाया, जो देश के हवाई क्षेत्र में मौसम के गुब्बारे की तरह उड़ रहा था। मंत्रालय ने कहा कि रोमानिया के दक्षिण-पूर्व संदिग्ध मौसम गुब्बारा देखे जाने के 10 मिनट बाद ही 2 मिग 21 लांसआर जेट ने उसका पीछा किया, लेकिन तब तक वह गायब हो गया। यह गुब्बारा 11,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विमान के चालक दल टारगेट के व्यू एवं रडार पर पुष्टि नहीं होने के बाद बेस पर लौटने से पहले 30 मिनट तक आसमान में रहे। मगर पुष्टि नहीं हो पाने पर वह बेस पर लौट आए। 

रोमानिया के पड़ोसी देश मोलदोवा में भी ऐसा ही दावा किया है। मोलदोवा के नागरिक उड्डयन विभाग ने बताया कि रक्षा मंत्रालय से उन्हें हवा में किसी रहस्यमयी गुब्बारे के उड़ने की जानकारी मिली थी। यह गुब्बारे जैसी दिखने वाली चीज यूक्रेन सीमा के पास दिखाई दी। मौसम में खराबी के चलते मोलदोवा की फ्लाइट्स उस गुब्बारे का पता लगाने के लिए उड़ान नहीं भर सके। एक घंटा 22 मिनट तक गुब्बारे पर नजर रखने के बाद गुब्बारे को हानिकारक नहीं माना गया।  

कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन 40 से अधिक देशों की गुप्त निगरानी कर रहा है। यह जासूसी गुब्बारा ड्रैगन की इसी जासूसी का हिस्सा है। हालांकि चीन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

India

Feb 15 2023, 11:24

आईटी सर्वे को लेकर बीबीसी ने अपने कर्मचारियों को किया मेल, कहा- जांच में करें सहयोग, निजी जानकारी न बताएं

#income_tax_survey_bbc_mail_to_employees_to_cooperate

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर में दूसरे दिन भी आयकर विभाग के सर्वे का काम जारी है। इस बीच बीबीसी ने अपने कर्मचारियों को मेल जारी किया है। इस मेल में सभी लोगों से जारी सर्वे में सहयोग करने के लिए कहा गया है।

ब्रॉडकास्टर ने दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर जारी सर्वे के बीच अपने कर्मचारियों को एक नया मेल जारी किया। सूत्रों के मुताबिक, बीबीसी मैनेजमेंट ने बुधवार सुबह कर्मचारियों को मेल किया है। इसमें स्टाफ से हर सवाल का ईमानदारी से जवाब देने की हिदायत दी गई है। बीबीसी ने स्टाफ से कहा है कि अगर आयकर विभाग के कर्मचारी आपसे मिलना चाहें तो आपको उनसे मिलना है। मेल मे कहा गया कि संस्थागत स्ट्रक्चर, गतिविधियों, संस्थान और भारत में कार्य के बारे में सवाल करना जांच के दायरे में आता है और ऐसे सवाल किए जा सकते हैं। इनका जवाब दिया जाना चाहिए।

हालांकि, मेल में साफ-साफ शब्दों में कहा गया है कि सभी कर्मचारी पर्सनल इनकम पर पूछे जाने पर सवालों के जवाब देने से परहेज कर सकते हैं। स्टाफ से ये भी कहा है कि अपने कंप्यूटर सिस्टम से ना ही कोई जानकारी डिलीट करें और ना ही उसे आयकर अधिकारियों से छुपाएं।

इससे पहले बीबीसी ऑफिस ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘आयकर अधिकारी इस समय नयी दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं और हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी।

बता दें कि आयकर विभाग ने कथित कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों पर सर्वे ऑपरेशन चलाया है। जो बुधवार कोसूत्रों के मुताबिक,आईटी अधिकारी 2012 से अब तक के अकाउंट्स की डिटेल पता कर रहे हैं। आई अधिकारियों ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के स्टाफ के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त कर लिए हैं। साथ ही अकाउंट डिपार्टमेंट में रखे कम्प्यूटर को भी स्कैन किया गया। इसके अलावा टीम कुछ लैपटॉप, मोबाइल और डेस्कटॉप का बैकअप ले रही है।

India

Feb 15 2023, 10:46

**कोयंबटूर ब्लास्ट मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण भारत में तीन राज्यों के 60 ठिकानों पर की छापेमारी*

#nia_conducts_raids_at_multiple_locations_in_coimbatore_blast

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोयंबटूर सिलेंडर ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीम दक्षिण भारत के तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक की 60 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। अकेले कोयम्बटूर में 15 जगहों पर छापे की कार्रवाई जारी है। कर्नाटक में भी कुछ जगहों पर एनआईए ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि एनएआईए की टीम ने संदिग्ध आईएसआईएस समर्थकों की तलाशी के लिए ये कार्रवाई की है।

बता दें कि पिछले साल 23 अक्टूबर में तमिलनाडु में कोयंबटूर के उक्कडम क्षेत्र में कोट्टाईमेडु में कोट्टई ईश्वरन मंदिर के सामने एक कार में गैस सिलेंडर फट गया था। विस्फोट में एक संदिग्ध आतंकवादी जेम्स मुबीन मारा गया था।दिवाली से एक दिन पहले हुए विस्फोट ने एजेंसियों को सतर्क कर दिया था।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने विस्फोट में मारे गए जमीशा मुबीन के पास से 75 किलोग्राम विस्फोटक और दस्तावेज जब्त किया था।ब्लास्ट के बाद कोयंबटूर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद तालका, मोहम्मद अजरूदीन, मोहम्मद रियास, फिरोज इस्माइल और मोहम्मद नवाज इस्माइल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया था कि कार विस्फोट एलपीजी सिलेंडर की वजह से हुआ था। वहीं जांच के दौरान मृतक के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।

India

Feb 15 2023, 10:09

बीबीसी के दफ्तरों में इनकम टैक्स का सर्वे दूसरे दिन भी जारी, रातभर चलती रही तलाशी

#bbcofficeincometaxsurveywentovernightinbbc_offices

आयकर विभाग ने मंगलवार को बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में सर्वे किया। आयकर विभाग की यह कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और फिलहाल अब तक जारी है। रातभर तलाशी अभियान जारी रहा।सर्वे के बुधवार यानी आज भी जारी रहने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) से जुड़े ट्रांसफर प्राइसिंग में मुनाफे और अनियमितताओं के कथित डायवर्जन से जुड़े एक सर्वे के लिए टैक्स अधिकारियों ने कार्यालयों को सील कर दिया। सर्वे के दौरान सभी के फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए गए।साथ ही अकाउंट डिपार्टमेंट में रखे कम्प्यूटर को भी स्कैन किया गया। इसके अलावा टीम कुछ लैपटॉप, मोबाइल और डेस्कटॉप का बैकअप ले रही है। सूत्रों का कहना है कि आयकर अधिकारी 2012 से अकाउंट डिटेल की जांच कर रहे हैं।

दूसरे दिन भी जारी है सर्वे

बता दें कि इनकम टैक्स की टीम मंगलवार सुबह 11.20 पर बीबीसी के दफ्तर पहुंची थी और सर्वे का काम करीब 12 बजे शुरू हुआ। बीबीसी के नई दिल्ली और मुंबई दफ़्तरों पर भारतीय आयकर विभाग की ओर से तलाशी ली जा रही है।इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी अभी भी बीबीसी के नई दिल्ली और मुंबई दफ़्तर में मौजूद हैं। बीबीसी के कई कर्मचारी इस बिल्डिंग से जा चुके हैं जिन्हें वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। लेकिन कुछ कर्मचारियों को यहां रहने के लिए कहा गया है।

सर्वे पर सियासत

इस सर्वे को लेकर बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच तीखी राजनीतिक बहस शुरु हो गई। विपक्ष ने इस कदम की जहां निंदा की है, वहीं बीजेपी ने बीबीसी पर भारत के खिलाफ जहरीली रिपोर्टिंग करने का आरोप लगाया है।कांग्रेस ने इसे तानाशाही बताया है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कहा गया था कि "तानाशाह एक डरपोक आदमी होता है"। इसके अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने इस सर्वे की निंदा की है।आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर बीबीसी पर छापा मारकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खतरे में डालने का आरोप लगाया।आप नेता आतिशी ने कहा, "भाजपा सरकार उसके खिलाफ बोले या दिखाए गए हर शब्द को दबाना चाहती है। बीबीसी पर इनकम टैक्स का छापा भारत के लोकतंत्र पर हमला है। मीडिया सबसे महत्वपूर्ण है। आज केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

सर्वे को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ रहा विपक्ष

बीबीसी की ओर से गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ रिलीज करने के कुछ हफ्ते बाद आईटी सर्वेक्षण किया गया है। केंद्र सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा बताया था और इसे बैन भी कर दिया गया था। अब विपक्ष इस पूरे सर्वे को इसी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ रहा है।

India

Feb 14 2023, 20:22

*2024 में ट्रंप को चुनौती देती नजर आएंगी भारतवंशी निक्की, राष्ट्रपति चुनाव के लिए पेश की दावेदारी*

#nikki_haley_submits_claim_for_us_presidential_election_2024 

भारतीय मूल की रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दावेदारी पेश की है।निक्की हेली के संयुक्त राज्य अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के बाद ये साफ हो गया है कि वो पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए चुनौती पेश करेंगी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी दावेदारी पेश की। 

निक्की हेली ने जारी एक वीडियो में कहा कि मैं निक्की हेली हूं और मैं राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रही हूं।यह समय नई पीढ़ी के नेतृत्व करने का है। देश को आर्थिक तौर पर और मजबूत करने, हमारी सीमाओं की सुरक्षा करने और देश को और सशक्त करना हमारा गर्व और उद्देश्य है।

हेली दक्षिण दो बार साउथ कैरोलिना राज्य की गवर्नर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रही हैं। हेली रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ खड़ी होने वालीं पहली दावेदार हैं। अभी तक ट्रंप अपनी पार्टी की ओर से चुनाव में दावेदारी ठोकने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। 

निक्‍की ने अप्रैल 2021 में कहा था कि पूर्व राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप के 2024 के व्‍हाइट हाउस चुनाव की दौड़ में होने पर वो मैदान में नहीं उतरेंगी, लेकिन जनवरी में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि रिपब्लिकन पार्टी को भी यंग लीडरशिप की जरूरत है।

India

Feb 14 2023, 20:21

वैलेंटाइन्स डे पर पढ़िए, बॉलीवुड की एक प्रेम कहानी, दिलीप कुमार से पहले प्रेमनाथ के प्यार में दीवानी थी मशहूर एक्ट्रेस मधुबाला, पिता ने रिश्ते क


बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस मधुबाला की आज बर्थ एनिवर्सरी है। वैलेंटाइन्स डे यानी 14 फरवरी के दिन जन्मी मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेगम दहलवी था। बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी मानी जाने वाली मधुबाला की खूबसूरती की दुनिया दिवानी थी। मधुबाला 50 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज किया करती थीं वह उस समय की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं।

मधुबाला अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती थीं। खासतौर पर दिलीप कुमार से प्यार और ब्रेकअप फिर किशोर कुमार के साथ शादी के चलते मधुबाला काफी लाइमलाइट में रही हैं। लेकिन शायद ही कोई जानता हो कि बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन को दिलीप कुमार से पहले किसी और से प्यार हुआ था।

प्रेमनाथ थे मधुबाला के पहले प्यार

मधुबाला ने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने 1942 की फिल्म ‘बसंत’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपनी शुरुआत की थी। उनकी लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म 1947 में आई जब उन्होंने ‘नील कमल’ में अभिनय किया जिसमें बेगम पारा और राज कपूर भी थे। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान मधुबाला की बहन मधुर भूषण से सवाल पूछा गया था कि क्या दिलीप कुमार के प्यार में पड़ने से पहले मधुबाला प्रेमनाथ से प्यार करती थीं? इस पर मधुबाला की बहन ने हां में जवाब दिया था और बताया था, लेकिन उन दिनों हिंदू और मुस्लिम शादी नहीं कर रहे थे। आज समय बदल गया है। मेरे पिता ने उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई थी।

अपने पहले प्यार प्रेमनाथ को भूलाकर मधुबाला कैसे आगे बढ़ी थीं. इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, यह उनके लिए मुश्किल नहीं था. यह एक शॉर्ट टाइम रिलेशनशिप था। दोनों अपना करियर बनाना चाहते थे। यह ऐसा था जैसे लड़का लड़की से मिलता है और वे एक साथ फ्यूचर के सपने देखने लगते हैं।

प्रेमनाथ चाहते थे मधुबाला का धर्म परिवर्तन

यह पहली बार नहीं है जब मधुर ने प्रेमनाथ के लिए मधुबाला के प्यार के बारे में बात की है। 2013 में, उन्होंने फिल्मफेयर को बताया था कि एक्ट्रेस को पहले प्रेमनाथ से प्यार हो गया था, लेकिन यह रिश्ता केवल छह महीने तक चला और "धर्म के आधार पर" टूट गया था। मधुर ने कहा था कि प्रेमनाथ चाहते थे कि मधुबाला का धर्म परिवर्तन हो जाए लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

दिलीप कुमार से ब्रेकअप के बाद किशोर कुमार से की थी शादी

बाद में मधुबाला दिलीप कुमार के करीब आईं लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका। लंदन में इलाज के लिए जाने से पहले उन्होंने 1960 में किशोर कुमार के साथ शादी की था। 1969 में उनकी मौत तक वे शादीशुदा रहे, लंदन जाने से पहले, डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि उनके पास जीने के लिए केवल दो साल हैं, लेकिन वह नौ साल तक बिस्तर पर रहीं।

मधुबाला ने कई शानदार फिल्में की

मधुबाला को भारत की मर्लिन मुनरो भी कहा जाता है. उन्होंने मुग़ल-ए-आज़म, मिस्टर एंड मिसेज '55, चलती का नाम गाड़ी, हाफ टिकट, हावड़ा ब्रिज, काला पानी और बरसात की रात सहित कुछ आइकॉनिक हिंदी फिल्मों में काम किया था।

India

Feb 14 2023, 19:20

*एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदेगी एअर इंडिया, पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति की वर्चुअल बैठक में हुई डील*

#airindiatobuy250jetsfrom_airbus

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एयर इंडिया-एयरबस पार्टनरशिप के लॉन्च में शामिल हुए। इस दौरान रतन टाटा भी मौजूद थे। एअर इंडिया ने एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदने की डील साइन की। 

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की उपस्थिति में हुए एक वर्चुअल कार्यक्रम में कहा कि एयर इंडिया एयरबस से 40 बड़े आकार के विमानों सहित 250 विमानों का अधिग्रहण करेगी।टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन 40 वाइड-बॉडी A350 प्लेन और 210 नैरो-बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदेगी। चंद्रशेखरन ने कहा कि विमान के अधिग्रहण के लिए एयरबस के साथ आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 

एयर इंडिया-एयरबस को इस लैंडमार्क समझौता के लिए बधाई-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने इस समझौते ऐतिहासिक बताया है।मोदी ने कहा कि मैं एयर इंडिया-एयरबस को इस लैंडमार्क समझौता के लिए बधाई देता हूं। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए मेरे मित्र इमैनुएल मैक्रॉन को मैं विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं। यह महत्वपूर्ण डील भारत और फ्रांस के गहरे संबंधों के साथ-साथ भारत के नागरिक उड्डयन की सफलताओं को भी दर्शाती है।पीएम मोदी ने कहा- यह महत्वपूर्ण डील भारत और फ्रांस के बीच गहरे होते संबंधों के साथ-साथ भारत के सिविल एविएशन सेक्टर की सक्सेस को दिखाता है। भारत के ‘मेक इन इंडिया - मेक फॉर द वर्ल्ड' विजन के तहत एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में कई नए अवसर खुल रहे हैं।

हमारे पास भारत की क्षमता के साथ बहुत आगे जाने का ऐतिहासिक अवसर-मैक्रों

मैक्रों ने कहा कि एयर इंडिया-एयरबस साझेदारी दर्शाती है कि फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी और उसके सहयोगी भारत के साथ सहयोग के नए क्षेत्रों को विकसित करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा, हमने भारत के साथ बहुत कुछ हासिल किया है। हमारे पास भारतीय लोगों की क्षमता को देखते हुए बहुत आगे जाने का ऐतिहासिक अवसर है।

वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में रतन टाटा मौजूद थे

भारत और फ्रांस के बीच वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा मौजूद थे। एयरबस के मुख्य कार्यकारी गुइलौमे फाउरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, एयरबस के लिए स्क्रिप्ट एयर इंडिया के पुनरुद्धार में मदद करने के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। बता दें कि एयर इंडिया हाल के आदेशों के माध्यम से अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए विमानों के रीमिक्स की तलाश कर रही है।

India

Feb 14 2023, 19:19

दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड! लड़की की हत्या कर शव फ्रिज में छुपाया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा*

#another_case_like_shraddha_walker_in_delhi

देश की राजधानी दिल्ली में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिल्ली में एक बार फिर श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक मामला सामने आया है। पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला है।मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है। पुलिस ने लड़की की लाश को एक ढाबे के फ्रिज से बरामद किया है, वहीं पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और उसने हत्या क्यों की इसे लेकर उससे पूछताछ जारी है।

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के रूप में हुई है। आरोप है कि साहिल ने कथित तौर पर लड़की की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लड़की के शव को आरोपी ने उत्तम नगर के पास अपने गांव ले गया और अपने ढाबे के फ्रिज में रख दिया। मामले की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, मृतका आरोपित की प्रेमिका थी, बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही आरोपित साहिल गहलोत की किसी और युवती से शादी तय हुई, जिसमें मृतका खलल डाल रही थी।वह नहीं चाहती थी कि साहिल की शादी कहीं और हो। इस बात को लेकर साहिल ने प्रेमिका के हत्या का प्लान बनाया। उसने प्रेमिका को बुलाया और उसका कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद एक ढाबे के फ्रिज में प्रेमिका के शव को डाल दिया और फरार हो गया।

बता दें कि पिछले साल दिल्ली में आफताब पूनावाला नाम के एक आरोपी ने अपनी लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चार्जशीट भी दायर कर दी है।